NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti ग्राफिक्स कार्ड - Price, Specs और रिलीज डेट

कुछ ही दिनों के बाद NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti लांच होने वाला है मगर इससे पहले ही तकनीकी खराबी ओं की वजह से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी Specifications लीक हो गई है उसकी सहायता से NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti ग्राफिक्स कार्ड की जानकारी प्राप्त हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ग्राफिक्स कार्ड में 12 जीबी वीडियो मेमरी उपस्थित होगी साथ ही 2.61GHz boost clock का बूस्ट क्लॉक भी देखने को मिलेगा।

NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti ग्राफिक्स कार्ड - Price, Specs और रिलीज डेट
Table of content ↕

NVIDIA कंपनी को ओर से मात्र कुछ समय के लिए गलती से NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti की जानकारी लीक हो गई उस जानकारी को एक ट्वीटर यूजर ने स्क्रीनशॉट लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

The Verge के अनुसार उस टि्वटर हैंडल का नाम @momomo बताया जाता है।

NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti
Title जानकारी
 ग्राफिक्स कार्ड का नाम  NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti
 निर्माता कंपनी  NVIDIA 
 रिलीज डेट  जनवरी 2023 (अनुमानित)
 कीमत  लगभग 70,000 (अनुमानित)
 Boost clock  2.61 GHz 
 आधिकारिक वेबसाइट  www.nvidia.com

NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti की विशेषता specs 

अभी मौजूदा जानकारी के हिसाब से NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti की विशेषता इस प्रकार की है -

•  RTX 3080 से NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti लगभग 3 गुना ज्यादा कारगर है ।

•  7,680 CUDA cores

•  2.61GHz boost clock

•  12GB की video memory

•  DSC के साथ 60Hz पर 8K क्वालिटी की वीडियो की क्षमता

•  HDR के साथ 4k वीडियो को 240Hz बनाने की क्षमता

हमें प्राप्त जानकारी के हिसाब से NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti एक काफी शानदार ग्राफिक्स कार्ड होने वाला है जो ग्राफिक्स कार्ड के दुनिया में हलचल मचा सकता है।

NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti की रिलीज डेट

अभी NVIDIA कंपनी की ओर से इस ग्राफिक्स कार्ड की कोई फिक्स रिलीज डेट प्राप्त नहीं हुई है मगर खबरों की माने तो NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti ग्रैफिक्स कार्ड जनवरी 2023 में रिलीज होने की संभावना है।

NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti की price

NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti की प्राइस के बारे में ऐसा अंदाज लगाया जा रहा है कि इसकी प्राइस लगभग 70000 के आसपास होगी मगर अभी कंपनी की ओर से कोई औपचारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

रिलीज होने से पहले ही NVIDIA GeForce RTX 4070 Ti ग्राफिक्स कार्ड खबरों में सुर्खियां बटोर रहा है अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज होने के बाद यह ग्राफिक्स कार्ड क्या धूम मचाता है। 

ऐसा माना जाता है कि यह ग्राफिक्स कार्ड अपनी प्राइस रेंज में सबसे सर्वोत्तम ग्राफिक्स कार्ड होने वाला है आपके क्या विचार है हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

मॉनिटर की पूरी जानकारी

सर्वर क्या होता है - कुछ रोचक तथ्य

Post a Comment

0 Comments